Bikaner Bikaner District Rajasthan

31 मई से श्री गौ नंदी कृपा कथा व सुरभि यज्ञ का आयोजन

31 मई से श्री गौ नंदी कृपा कथा व सुरभि यज्ञ का आयोजन
बीकानेर। केसर देसर जाटान गांव स्थित गौशाला में आगामी 31 मई से 6 जून तक श्री गौ नंदी कृपा कथा, सुरभि यज्ञ एवं भक्ति संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि संत-महात्माओं एवं वेदपाठी ब्राह्मणों के सान्निध्य में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुरभि यज्ञ एवं श्री गौ नंदी कृपा कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व कल्याण, गौ संवर्धन एवं आध्यात्मिक जागरण का संदेश देना है। कार्यक्रम की शुरुआत 31 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा ठाकुरजी मंदिर से रवाना होकर गौशाला परिसर पहुंचेगी। आयोजन समिति के अनुसार कथा एवं यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बीकानेर, सींथल, नोखा, देशनोक, नापासर सहित आसपास के क्षेत्रों से बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। गौशाला परिसर में महिलाओं द्वारा भक्ति भाव से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं ने कीर्तन-भजन करते हुए यज्ञशाला में गोबर से लिपाई, गेरुआ रंग से रंगाई तथा आकर्षक मांडणे बनाकर धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन कथा, यज्ञ एवं भक्ति संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से गौ सेवा, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *