

शिव कुमार सहदेव उपाध्यक्ष व घनश्याम जोड़ा सदस्य मनोनीत
बीकानेर। वैद्य मघाराम कॉलोनी स्थित बगेची मैढ़ सुनारान श्री बीकानेर (मोक्षधाम) के चार वर्ष एक अप्रेल 2019 से 31 मार्च 2025 तक के आय व्यय के विवरण के छठे संस्करण का विमोचन रविवार को बगेची परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व महाप्रबंधक आर.के.सोनी, बगेची के अध्यक्ष गणेश लाल डांवर व सचिव विजय राज डांवर ने किया।
बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व महाप्रबंधक आर.के. सोनी ने कहा कि सामाजिक कार्य में ईमानदारी, निष्ठा, निष्काम भाव व लेखा-जोखा में पारदर्शिता जरूरी है। बगेची के पदाधिकारियों ने पारदर्शिता का परिचय देते हुए इस पुस्तिका को तैयार किया है। पुस्तिका में बगेची का इतिहास, जीर्णोंद्धार व निर्माण कार्य, प्राचीन शिवालय के चित्र विवरण के साथ प्रकाशित किया है। बगेची के अध्यक्ष गणेश लाल डांवर व सचिव विजय राज डांवर ने बताया कि 2 हजार पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है, इनको मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के परिवारों में निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
वार्षिक सभा में श्री मूलचंद जोड़ा के 21 जून 2025 को आसामयिक निधन के कारण रिक्त हुए उपाध्यक्ष के पद पर मीडिया कर्मी,शांति निवास वृद्ध आश्रम के पूर्व सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता शिव कुमार सहदेव को उपाध्यक्ष सर्व सम्मति से बनाया गया। वहीं स्वर्गीय मूलचंद जोड़ा के पुत्र घनश्याम जोड़ा को सदस्य मनोनीत किया गया।
