Bikaner Bikaner District Rajasthan

शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज का सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार सम्पन्न

शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज का सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार सम्पन्न
बीकानेर। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज की ओर से पुष्कर के परिक्रमा मार्ग स्थित गिरधर गोपाल मंदिर में सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैदिक परंपराओं एवं विधि-विधान के साथ 31 बटुकों को यज्ञोपवित धारण करवाकर ब्रह्मचर्य आश्रम में प्रवेश कराया गया। आर.के. शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित गोपाल काला एवं लखन काला के आचार्यात्व में 11 अन्य विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार बटुकों के मुंडन संस्कार से हुई। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। आयोजकों द्वारा इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के सुनील शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने समाज की एकजुटता एवं वैदिक संस्कारों के संरक्षण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *