Bikaner Bikaner District Rajasthan

जल सेवा करना पुण्य कार्य

जल सेवा करना पुण्य कार्य
बीकानेर। श्री कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा पीबीएम परिसर में आयोजित जल सेवा का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर समापन किया गया। संस्थान के संजय लावट ने बताया कि पिछले चार माह से लगातार शीतल जल कैम्पर सेवा जारी थी। पीबीएम अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल, चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और भामाशाहों द्वारा समय-समय पर सेवा का अवलोकन भी किया गया और जल सेवा कर पुण्य लाभ भी कमाया। संस्थान के कमल गहलोत ने बताया कि समापन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी का सेवा अभिनंदन किया गया। समारोह में जलसेवा के दौरान विधायक जेठानन्द व्यास ने कहा कि पीबीएम में मरीजों के परिजनों व राहगीरों को तपती गर्मी में शीतल जल की सेवा प्रदान करना पुण्य कार्य है। इस अवसर पर पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, ट्रोमा सीएमओ डॉ. एलके कपिल, नर्सिंग प्रिंसिपल अब्दुल वाहिद, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, श्यामसुंदर चौधरी, प्रदीप उपाध्याय, मनीष सोनी मांगीलाल कूकरा, ओम सोनी, जानकी रमण मिश्रा, गिरिराज सोनी, विष्णु सोनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *