

कैंसर पीड़ितों के आश्रम में हुए सेवा कार्य
बीकानेर। पीबीएम स्थित कैंसर पीड़ितों के आश्रम में मंगलवार को महामंडलेश्वर बजरंगदास महाराज ने संक्रांति महोत्सव पर प्रेरक व्याख्यान दिया। बजरंगदास महाराज ने कैंसर पीड़ितों को सम्बोधित करते हुए कहा संत हृदय नवनीत समाना्य अर्थात् है प्रभु इन सभी दुखियों की पीड़ा दूर करो, सब स्वस्थ हो जाएं। डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि पीबीएम में कैंसर पीड़ितों का यह आश्रम दूरदराज से आए मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में मोहन सुराना, मोहनलाल मौसूण, महावीर मौसूण, एडवोकेट मोहनलाल जाजड़ा, मथुराराम डांवर, बजरंग मौसूण, सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, गिरिराज मांडण, ने आरती व हरि संकीर्तन किया गया।
