

अस्पतालों में बने लू-तापघात के अलग वार्ड
बीकानेर। एडीएम प्रशासन श्री रामावतार कुमावत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली के कारण पानी की सप्लाई बाधित ना हो। इसको बिजली और पीएचईडी विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए इसे इंशोर करे। श्री कुमावत ने बिजली, पानी और चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि अस्पतालों में लू-तापघात के अलग वार्ड बने ताकि लोगों को परेशानी ना हो। साथ ही कहा कि बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के कंट्रोल रूम नंबर 24 घंटे चालू रखें और इन नंबरों का प्रचार-प्रसार करें।
बजट घोषणाओं की क्रियान्विति अधिकारीगण पर्सनली करे
एडीेएम प्रशासन श्री रामावतार कुमावत ने बजट घोषणाओं वर्ष 2024-25 और वर्ष 2025-26 की समीक्षा करते हुए कहा कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों को अधिकारीगण पर्सनल लेते हुए तत्काल करें ताकि आमजन को बजट घोषणाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर विभाग स्तर पर ही कार्य अटके रहेंगे तो इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। लिहाजा अधिकारीगण बजट घोषणाओं के कार्यों को जैसे हम अपने पर्सनल कार्यों को करते हैं वैसे ही प्राथमिकता से करें।
