

बीकानेर से रवि पुरोहित जायेंगे संगोष्ठी में
बीकानेर। बाबा खींवादास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीकर, मानविकी बहु अनुशासनिक साहित्य शोध संस्थान, रावतसर और चिंतन प्रकाशन कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 30 व 31 अक्टूबर 25 को किया जाएगा। आयोजन सचिव डॉ. विजय कुमार पटीर ने बताया कि भूमण्डलीकृत वैश्वीकरण के संदर्भ में भारतीय संस्कृति के बाजारीकरण विषय पर आयोज्य सेमीनार में देश-विदेश के अनेक विद्वान और शोधार्थी भाग लेंगे। बीकानेर के रवि पुरोहित विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और उपभोक्तावादी दौर में समय, समाज और संस्कृति के बदलते मूल्यों पर वक्तव्य देंगे। पटीर ने बताया कि दो दिनों में केंद्रीय विषय के 20 से अधिक उप विषयों पर व्याख्यान होंगे। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य और शोध क्षेत्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी चयनित विद्वानों को अर्पित किए जाएंगे।
