

बजट और कराधान विषय पर सेमिनार आयोजित
बीकानेर आईसीएसआई बीकानेर चैप्टर द्वारा रविवार को बजट और कराधान 2025 विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का उद्घाटन सीए अजय पुरोहित द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने अनुभव और विशेषज्ञता से बजट और कराधान के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की इस मौके पर सीएस पूजा आसोपा और सचिव, सीएस श्वेता जैन सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। उन्होंने इस आयोजन की सफलता और महत्ता पर प्रकाश डाला और इस प्रकार के सेमिनार को पेशेवरों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
मुख्य वक्ता अजय पुरोहित ने 2025 के केंद्रीय बजट के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की, जिसमें कर स्लैब में किए गए बदलाव, नई कर नीतियां, और छोटे एवं मध्यम व्यवसायों के लिए प्रस्तावित राहत पैकेजों पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने कराधान प्रणाली में सुधार और डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से करदाताओं के लिए आसानी प्रदान करने के उपायों पर भी विस्तार से बात की गई।
