Bikaner Bikaner District Rajasthan

एसडीएम जिला अस्पताल में नए ड्रग स्टोर व रिकॉर्ड रूम निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत

एसडीएम जिला अस्पताल में नए ड्रग स्टोर व रिकॉर्ड रूम निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत
बीकानेर। राज्य सरकार ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एस.डी.एम. जिला अस्पताल में नए ड्रग स्टोर एवं रिकॉर्ड रूम निर्माण के लिए 100 लाख रुपये (1 करोड़ रुपये) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। यह स्वीकृति चिकित्सा शिक्षा निदेशालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जारी की गई है।
यह स्वीकृति बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास के विशेष प्रयासों एवं अनुशंसा से प्राप्त हुई है। विधायक व्यास लंबे समय से क्षेत्र की चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से अस्पताल में आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जारी आदेश के अनुसार स्वीकृत राशि चिकित्सा महाविद्यालय बीकानेर के बजट प्रावधान से वहन की जाएगी। साथ ही महाविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि संशोधित प्रावधान वर्ष 2026-27 के अनुसार आवश्यक राशि का प्रस्ताव समय पर भेजा जाए।
इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद एस.डी.एम. जिला अस्पताल में दवाओं के सुव्यवस्थित भंडारण तथा रिकॉर्ड प्रबंधन की व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बन सकेगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *