Bikaner Bikaner District Rajasthan

छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 14 जून को

छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 14 जून को
बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति, बीकानेर की ओर से नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने तथा प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक महेश भोजक ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह का आयोजन 14 जून को स्वर्गीय प्रेम रतन सेवग सभागार, शिव शक्ति भवन, डागा चौक, बीकानेर में किया जाएगा। समिति के आर.के. शर्मा ने बताया कि यह समारोह स्वर्गीय हनुमान दास भोजक (बीकानेर) एवं स्वर्गीय बुधमल हंसावत (तारानगर) की पुण्य स्मृति को समर्पित होगा। समारोह में नीट एवं जेईई परीक्षा की कोचिंग हेतु चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। बैठक में संजय शर्मा, दयाशंकर शर्मा, राजीव सेवग, दुर्गादत्त भोजक, बजरंग लाल सेवग , नरेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, गिरधर पंडित शर्मा, राजेश शर्मा, गणेश दास सेवग एवं विजयशंकर शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा समारोह की तैयारियों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *