Bikaner Bikaner District Rajasthan

सावन क्वीन प्रतियोगिता आयोजित

सावन क्वीन प्रतियोगिता आयोजित
बीकानेर। जैन कन्या पी जी महाविद्यालय बीकानेर में सावन क्वीन प्रतियोगिता के रंगारंग कार्यक्रम का शानदार आयोजित हुआ। जिसमें शहर के कई विद्यालियों के विद्यार्थियों ने कॉलेज की छात्राओं के साथ रैंप वॉक की प्रतिस्पर्धा में अपना दम खम दिखाया। मीडिया सह प्रभारी विशाल सोलंकी ने बताया कि महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर, उपाध्यक्ष श्रीमती नयनतारा छलनी, डा.बबीता जैन सहित प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष विजय कोचर ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम ही हमारे देश की धरोहर है जिसे बनाए रखना हमारा दायित्व है।
प्राचार्य डॉ सक्सेना ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कृति से जुड़ाव से हमारी जड़े मजबूत होती है। प्रतियोगिता में मिस कॉन्फिडेंस मुक्ता बेद, इसी श्रेणी में रनर अप लक्षिता गहलोत और सेकंड रनर उप रिद्धि चौधरी रही। मिस बणी ठनी की विजेता वेदांशी शर्मा, रनर अप हिमांशी कछावा सेकंड रनर अप साहिब खान विजेता रही। मिस सावन क्वीन का टाइटल मुस्कान भंसाली ने जीता। इसी श्रेणी में रनर अप महक भंसाली सेकंड रनर अप रिद्धिमा आचार्य ने जीता।
कार्यक्रम में दिव्या रांका,गरिमा विजयवर्गीय और योगेश्वरी आचार्य की त्रिवेणी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *