Bikaner Bikaner District Rajasthan

संवाल को राष्ट्र रत्न अवार्ड से नवाजा

संवाल को राष्ट्र रत्न अवार्ड से नवाजा
बीकानेर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया व जम्मू कश्मीर वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में करनाल में भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्र रत्न अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देशभर के 50 जनों का सम्मान किया गया। समारोह में फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री एवं अभिनेत्री मंदाकिनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहीं। इस अवसर पर बीकानेर के समाजसेवी किशन संवाल को राष्ट्ररत्न अवार्ड से नवाजा गया। किशन संवाल एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राजस्थान स्टेट हैड भी हैं और विगत छह सालों से निरन्तर भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान से जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *