

रोटरी राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कार समारोह 12 अक्टूबर को
बीकानेर। राजस्थानी भाषा साहित्य 12 अक्टूबर को स्थानीय रोटरी क्लब, सादुलगंज, बीकानेर में आयोजित होगा।समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपती मुकेश राजपुरोहित होंगे तथा समारोह की अध्यक्षता करेंगे समाजसेवी एवं श्री अ.भा. साधुमार्गी जैन संध के पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल जी डागा। रोटरी क्लब अध्यक्ष दीनदयाल व्यास ने बताया कि प्रथम राजस्थानी पुरस्कार ‘‘कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार’’ राजस्थानी और हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार जानकीनारायण श्रीमाली को दिया जायेगा।
