Bikaner Bikaner District Rajasthan

रोटरी क्लब ने मनाया विश्व वन्यजीव दिवस

रोटरी क्लब ने मनाया विश्व वन्यजीव दिवस
बीकानेर। रोटरी क्लब ने सोमवार को विश्य वन्यजीव दिवस मनाया। सचिव अनिल भंडारी ने बताया कि रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा की प्रेरणा से पब्लिक पार्क परिसर में बने जंतुआलय में कल्पना निर्वाण के सहयोग और रोटरी क्लब मरुधरा के सहयोग से जंतुआलय परिसर में हिरणों और नील गायां, के पानी की टंकी पर छपरा बनाया गया ताकि पशुओं के पीने के पानी पर छाया रह सके। इस अवसर पर कल्पना और रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा के अध्यक्ष शकील अहमद उपस्थित रहे। इस मौके पर वीरेंद्र आचार्य एडवोकेट और विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। क्लब संयोजक रोहित खन्ना ने निर्वाण परिवार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *