Bikaner Bikaner District Rajasthan

दीक्षांत समारोह की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक

दीक्षांत समारोह की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के आगामी आठवें दीक्षांत समारोह के आयोजन हेतु विभिन्न तैयारियों एवं सुझावों हेतु कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में गुरूवार को बैठक का आयोजन किया गया। कुलपति आचार्य दीक्षित ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह आगामी 19 अप्रेल को आयोजिन किया जायेगा। कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने दीक्षांत समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विद्यावाचस्पति हेतु कुल डिग्रियों की संख्या, स्वर्ण एवं रजत पदक, समारोह आयोजन का स्थान, विशिष्ट अतिथियों हेतु प्रस्तावित नाम आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। बैठक में कुलपति आचार्य दीक्षित ने दीक्षांत समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु विभिन्न कमेटियों के गठन कर समयानुसार आवश्यक तैयारियों हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *