Bikaner Bikaner District Rajasthan

गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में राहत के इंतजाम, कूलर व टेंट की व्यवस्था

गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में राहत के इंतजाम, कूलर व टेंट की व्यवस्था
बीकानेर। प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए गंगाशहर के राजकीय सैटेलाइट अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए गंगाशहर नागरिक परिषद् द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। महेन्द्र चौपड़ा ने बताया कि अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण केन्द्र के सामने बड़े कूलर लगवाए गए हैं, जिससे मरीजों को गर्मी से राहत मिल सके। इसके अलावा अस्पताल परिसर में आने-जाने वालों को तेज धूप से बचाने के लिए खुली जगह को टेंट से कवर किया गया है। परिषद् की ओर से अस्पताल अधीक्षक को दो नए कूलर भी भेंट किए गए हैं। बच्छराज रांका ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में पहले से ही दो प्याऊ एवं चार वाटर कूलर एक्वागार्ड सहित लगाए गए हैं, जिससे मरीजों व उनके साथ आने वाले लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इन व्यवस्थाओं से अस्पताल आने वाले लोगों को भीषण गर्मी में काफी राहत मिल रही है और जनसेवा के इस कार्य की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *