Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

 नगर स्थापना दिवस के पोस्टर का लोकार्पण

नगर स्थापना दिवस के पोस्टर का लोकार्पण
बीकानेर। नगर के 538 वें स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन बीकानेर और बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 27 को गढ़ गणेश मंदिर परिसर में चंदा महोत्सव तथा 28 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा ।
इन दो दिवसीय कार्यक्रमों के पोस्टर का लोकार्पण आज बीकानेर विकास प्राधिकरण के सचिव कुलराज मीणा ने किया। उन्होंने बीकानेर स्थापना दिवस कार्यक्रमों में बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा बीकानेर वासियों को बीकानेर शहर के 538 वें स्थापना दिवस की बधाई दी। सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर विकास प्राधिकरण के लेखाधिकारी दयानिधि तिवाड़ी, हरि प्रकाश सोनी, कैलाश चंद्र छीम्पा, शिव प्रकाश सोनी, मुकेश जोशी, हेमंत शर्मा तथा अनिल सोनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *