Bikaner Bikaner District Rajasthan

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के पोस्टर का विमोचन

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। स्व. इंजी. रामस्वरूप जाखड़ मेमोरियल ट्रस्ट व वी ए मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वाधान मे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं के लिए निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर के पोस्टर का विमोचन डॉ. अर्पिता गुप्ता द्वारा किया गया। डॉ. गुप्ता ने कहा की शहर की बेटियों के लिए यह सुनहरा अवसर होगा जहां पर उन्हें आत्मरक्षा से संबंधित तकनीक निःशुल्क सिखाई जायेगा। कार्यशाला के मुख्य संयोजक विक्रम स्वरूप जाखड़ ने बताया कि शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ साइबर क्राइम एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की जाएगीद्य सेंसई विवेक अग्रवाल, निदेशक वी ए मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *