Bikaner Bikaner District Rajasthan

महावीर जयंती बैनर का विमोचन

महावीर जयंती बैनर का विमोचन
बीकानेर। सर्किट हाऊस के सामने स्थित भगवान महावीर पार्क में णमोंकार मंत्र की ध्वनि गुंजायमान हुई। इस अवसर पर जैन महासभा बीकानेर द्वारा भगवान महावीर स्वामी की जयन्ती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के बैनर का विमोचन बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित हुए। विमोचन के अवसर पर विधायक महोदय जेठानन्द व्यास ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धान्तों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास मानव मात्र को करना चाहिए। जियो और जीने के सिद्धान्त को प्रतिपादित करना चाहिए। मैं जैन समाज के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करता हूँ ,कि मुझे इस कार्यक्रम में भागीदार बनाया।बैनर विमोचन कार्यक्रम में शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ जिला महामंत्री में मोहन सुराणा, जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर, लूणकरण छाजेड़, सीए इन्द्रमल सुराणा, व्यवसायी चंपक मल सुराणा, महामंत्री मेघराज बोथरा, कन्हैयालाल बोथरा, अमरचन्द सोनी, सीए सोहन लाल बैद, अशोक कुमार श्रीश्रीमाल, सहमंत्री विजय बाफना, हेमन्त सिंगी, जीतो बीकानेर चेप्टर के सचिव पुनेश मुशरफ, उपसचिव विपुल कोठारी, यूथविंग के अध्यक्ष दर्शन सांड, उपाध्यक्ष कुनाल कोचर, संजय कोचर, अनिल सुराणा, नमन नाहटा, इन्द्रचंद मालु, संजय सांड, डॉ. जे.एस. मेहता, संतोष बांठियां, नरेश गोयल, निर्मल धारीवाल, राजेन्द्र लूणिया, सौरभ राखेचा, कमल बोथरा, शान्ता भूरा, सुनीता बाफना, मानमल सेठिया, प्रसन्न कुमार सांड, पूर्व मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा , प्रताप रामपुरिया, रवीन्द्र रामपुरिया सहित भंवर पुरोहित, किशन चौधरी, मुरली मनोहर, विमल पारीक, दुर्गाशंकर आचार्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *