Bikaner Rajasthan

राठी ने बीकानेर से सूरत कनेक्टिंग फ्लाइट हेतु रखी मांग

राठी ने बीकानेर से सूरत कनेक्टिंग फ्लाइट हेतु रखी मांग 
बीकानेर
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी बताया कि माननीय अर्जुन राम मेघवाल को बीकानेर से दिल्ली नियमित फ्लाइट के संचालन का आग्रह किया गया था जिस पर कार्यवाही करते हुए माननीय मंत्री महोदय ने इसे मूर्त रूप दिया, और फ्लाइट का संचालन हो रहा है। जिस पर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के शपथग्रहण समारोह में बीकानेर उद्योग जगत की नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जी को उद्योगपतियों एवं व्यापारियों द्वारा 51 किलो के पुष्पों का हार पहना कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।  राठी ने बताया कि केन्द्रीय न्याय एवं विधि मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल को पत्र लिखा है जिसमें बीकानेर से सूरत फ्लाइट को संचालित करने की मांग की है। राठी ने कहा कि सूरत वाणिज्यिक एवं व्यापारिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक केन्द्र है सूरत व बीकानेर से नियमित रेल सेवा है परन्तु यात्री भार की वजह से उसमें टिकट नही मिलती व बीकानेर के व्यवसायी को सड़क मार्ग से जाने पर अत्यधिक समय खर्च होता है। इसके अलावा बीकानेर के काफी लोग सूरत निवास करते है, जो सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों हेतु बीकानेर आते है। बीकानेर से सूरत डायमंड, ज्वैलरी, कपड़ा व साड़ी के व्यवसायी आवागमन करते है, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि यह फ्लाइट नियमित होती है तो बीकानेर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगें साथ ही उपरोक्त व्यवसायियों को राहत भी मिलेगी। ऑनलाईन सर्च करने पर बीकानेर से मुम्बई, दिल्ली, चैन्नई, गुहावटी और कोलकात्ता की फ्लाइट नजर आती है परन्तु सूरत की फ्लाइट कनेक्टिंग सूची में नही है। अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि यह अनुमान है कि बीकानेर के लगभग 50 हजार से अधिक लोगों को इस कनेक्टिंग फ्लाइट से परिवहन में सुगमता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *