Bikaner Bikaner District Rajasthan

रंग दे बीकाणा अभियान की शुरुआत

शहर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने की कवायद
बीकानेर। शहर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय पर ‘रंग दे बीकाणा’ अभियान की शुरुआत हुई। जिला प्रभारी सचिव व शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज से इस अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रभारी सचिव श्री कुणाल समेत जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, नगर निगम कमिश्नर श्री मंयक मनीष ने कॉलेज की दीवार पर लिखे श्श्रंग दे बीकाणा अभियानश्श् अक्षरों में रंग भरा।
यह अभियान केवल वॉल पेंटिंग नहीं है बल्कि सामुदायिक सहभागिता से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ साथ सांस्कृतिक धरोहर को बचाने की कवायद भी है।इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। पेंटिंग के बाद दीवार अगर सुंदर लग रही है तो उस पर थूकें नहीं,गंदगी ना करें। हमें शहर की धरोहर को बचा कर रखना है। इस दौरान सीईओ जिला परिषद श्री सोहनलाल, टीओ श्री धीरज जोशी, सीडीईओ श्री महेन्द्र शर्मा, एडीपीसी श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई, मलंग फाउंडेशन के श्री गोपाल, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रिंसिपल श्रीमती दीप्ति कश्यप व अन्य स्टाफ में श्रीमती नीलम राजपुरोहित, श्रीमती सुशीला बाटन, श्री अरूण बाकोलिया, श्रीमती भूमिका परमार, श्रीमती वंदना खट्टर समेत बड़ी संख्या में कॉलेज स्टूडेंट्स उपस्थित रहे। सभी ने कॉलेज की दीवार पर पेंटिंग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *