Bikaner Bikaner District Rajasthan

एंटी रैगिंग समितियों की बैठक आयोजित

एंटी रैगिंग समितियों की बैठक आयोजित
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में एमबीबीएस 2025 बैच के नए सत्र के शुरू होने से पहले रैगिंग की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। नए सत्र की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से होने वाली है इससे पूर्व कॉलेज के काउंसिल हॉल में एक प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एंटी रैगिंग समितियों की समन्वयक डॉ. नीति शर्मा ने की. इस दौरान एंटी-रैगिंग कमेटी के संयोजक और नोडल ऑफिसर, आदि उपस्थित रहे। बैठक में एंटी-रैगिंग कमेटी, सुपरवाइजर्स, एंटी-रैगिंग स्क्वाड के सदस्यों और एंटी-रैगिंग स्टूडेंट्स कमेटी के छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रैगिंग को रोकने के लिए उपायों पर चर्चा की गई और रैगिंग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) के ष्प्रिवेंशन एंड प्रोहिबिशन ऑफ रैगिंग इन मेडिकल कॉलेजध्इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशन, 2021ष् के अनुसार उचित दंडात्मक कार्रवाई करने के कदमों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में डॉ. रेखा आचार्य, डॉ. बी.के. बिनावरा, डॉ. डी.पी. सोनी, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. योगिता सोनी, डॉ. एन.एल. माहावर, डॉ. अनिता वर्मा, डॉ. तरुणा स्वामी, डॉ. मुकेश कुमार बेनीवाल, डॉ. विनोद कुमार छिम्पा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *