

राजुवास का स्थापना दिवस मनाया गया
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) का स्थापना दिवस डॉ. सुमंत व्यास की अध्यक्षता में मनाया गया। डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि पशुपालकों की सेवा करना ही एक पशुचिकित्सक का प्रमुख कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बी.एन. श्रृंगी ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की वास्तविक प्रगति उसके विद्यार्थियों के सफल विकास से मापी जाती है। कार्यक्रम में प्रो. राहुल सिंह पाल, प्रो. प्रवीण बिश्नोई, निदेशक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। निबंध प्रतियोगिता में मोहित कुमरावत प्रथम, शिवांशी बर्थवाल द्वितीय एवं दिव्या सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं आकाशवाणी केन्द्र एवं राजुवास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आशुभाषण प्रतियोगिता में शिवांशी बर्थवाल विजेता रहीं।
