Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजस्थानी निबंध प्रतियोगिता आयोजित

राजस्थानी निबंध प्रतियोगिता आयोजित
बीकानेर। ‘सांस्कृतिक सृजन पखवाड़े’ के तहत राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी तथा श्री नेहरू शारदापीठ पी.जी. महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ‘विकसित भारत अर युवावां री भूमिका’ विषयक महाविद्यालय स्तरीय राजस्थानी निबंध प्रतियोगिता का महाविद्यालय सभागार में आयोजन किया गया। प्रतियोेगिता में विश्वविद्यालय-महाविद्यालयों के 60 विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। ‌ इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रशांत बिस्सा ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास में युवाओं का अहम् योगदान होता है। युवाओं की डिजिटल क्रांति में महत्त्वपूर्ण भूमिका है जिससे भारत को विकसित राष्ट्र बनने में उल्लेखनीय योगदान मिल रहा है। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवा अपनी ऊर्जा, नवाचारों और रचनात्मकता से प्रभावी योगदान दे रहे हैं। युवाओं को उचित शिक्षा, कौशल विकास के अवसर व निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी मिलनी आवश्यक है। महाविद्यालय में राजस्थानी विभागाध्यक्ष डाॅ. गौरीशंकर प्रजापत ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नामों की घोषणा शीघ्र की जायेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका होती है।    इस दौरान केशव जोशी, श्रीनिवास थानवी, कान सिंह, रोहित कुमार स्वामी, मनोज मोदी सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *