Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 21 सूत्री मांग को लेकर 13 अक्टूबर को धरना

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 21 सूत्री मांग को लेकर 13 अक्टूबर को धरना
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की कोर कमेटी की मीटिंग आज संगठन के प्रदेश सलाहकार मंडल अध्यक्ष सुभाष आचार्य के अध्यक्षता में सूरज गार्डन, मुरलीधर व्यास नगर में आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को निदेशालय स्तर पर प्रांतीय स्तर का धरना दिए जाने के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि बीकानेर जिले के समस्त तहसील अध्यक्ष, तहसील मंत्रियों से वार्ता कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को प्रदेश स्तरीय धरने में शिक्षकों की भागीदारी निभाने के लिए आह्वान किया गया । इसी संदर्भ में संगठन के प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा ने भी समस्त जिले के शिक्षकों से आह्वान किया है कि दिनांक 13 अक्टूबर को दिए जाने वाले धरने में बीकानेर जिले की अधिक से अधिक भागीदारी हो। बैठक में गोविंद भार्गव, गोपाल पारीक, अनिल वर्मा, नवाब अली, हरीश वाधवानी असलम मोहम्मद समेजा भी उपस्थित रहे। उल्लेखित रहे कि संगठन के 21 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में यह धरना शिक्षा निदेशालय के आगे दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *