Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 2552 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 2552 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
बीकानेर। राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव बीकानेर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। चुनाव के लिए शहर में तीन मतदान केंद्र (बूथ) स्थापित किए गए थे, जहां अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 3166 मतदाताओं में से 2552 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चली और पूरे समय शांति एवं अनुशासन बना रहा। चुनाव संचालन में अतिरिक्त मतदान अधिकारी सुरेन्द्रपाल शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं अजय कुमार पुरोहित के मार्गदर्शन में समस्त व्यवस्थाएं सफलतापूर्वक संचालित की गईं। चुनावी प्रक्रिया के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला कलेक्टर तथा बार एसोसिएशन, बीकानेर ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का संचालन किया। जिला न्यायालय, जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने भी मतदान कार्य में सक्रिय सहयोग दिया। अंत में सुरेन्द्रपाल शर्मा एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने सभी सहयोगी विभागों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *