Bikaner Bikaner District Rajasthan

वंदे मातरम @150 पर कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रगीत ’वंदे मातरम @150 पर कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर । केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से गंगा बाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में बुधवार को ’’राष्ट्रगीत ’’वंदे मातरम @150’’ पर विभाग द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य गायत्री पंचारिया ने बताया कि ’वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की चन्द्रकिरण शर्मा ने बताया कि भारत को वर्ष 2047 तक विश्व शक्ति बनाने का लक्ष्य तभी संभव हैं जब हम केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं- स्वदेशी को अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत के पथ पर आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर के. आर. सोनी ने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं- विकसित भारत@2047, वोकल फोर लोकल, सुकन्या संमृद्वि योजना, बेटी आत्मनिर्भर भारत, इत्यादि पर संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। इसी अवसर पर विभाग द्वारा देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन कर सफल प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *