Bikaner Bikaner District Rajasthan

11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में
बीकानेर। वंदेमातरम टीम द्वारा 28 जुलाई को आयोजित होने वाले 11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए टीम ने विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कामिनी भोजक ने आयोजन के लिए संयोजक एवं सहसंयोजक टीम का गठन करते हुए सात संयोजकों की नियुक्ति की। साथ ही उन्होंने डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *