Bikaner Bikaner District Rajasthan

देहदान का लिया संकल्प

देहदान का लिया संकल्प
बीकानेर। रावलामंडी निवासी, किसान श्योपत सिंवर (53) और उनकी पत्नी विमला सिंवर (52) सहित चार व्यक्तियों ने देहदान का संकल्प पत्र भरा। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि की उपस्थिति में संकल्प पत्र कॉलेज प्रशासन को सौंपा गया। सिंवर दंपति के अलावा जीवन दायिनी ब्लड सेवा समिति के संस्थापक और बीएसएफ से सेवानिवृत्त विनोद कुमार बिश्नोई (45), जिन्होंने अब तक 3,000 से अधिक यूनिट रक्त दान करवाया, तथा समाजसेवी कुणीक गौड़ (42) ने भी देहदान का संकल्प लिया। इस दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि यह निर्णय उनकी स्वप्रेरणा से लिया गया है, ताकि समाज को कुशल डॉक्टर उपलब्ध हो सकें। डॉ. राकेश मणि ने संकल्प लेने वाले सभी व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस नेक कार्य से ग्रामीण क्षेत्रों में भी देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस अवसर पर ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एल.के. कपिल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *