Bikaner Bikaner District Rajasthan

वेदाश्रम में पौधारोपण

वेदाश्रम में पौधारोपण
बीकानेर। मां सरस्वती वेदाश्रम में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भैरव गिरी मठ अधिष्ठाता संत इंदरानंद महाराज पधारे। उन्होंने पेड़ की महत्ता को बताते हुए कहा कि एक पेड़ हजारों लोगों को ऑक्सीजन प्रदान करता है। वेदाश्रम सदस्य मनीष कुमार बोहरा ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता एवं धार्मिक सहयोगी भाई सुशील कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आश्रम में पेड़ लगाये गये। आश्रम इस अवसर पर राकेश बिस्सा, पंडित मुरलीधर पुरोहित, मनन किराडू, पंडित उमेश किराडू, पंडित संतोष व्यास पंडित गोविंद पंडित लोकेश पंडित यशवन्त व्यास, निर्दोष व्यास, आसाराम किराडू, शिवम् जोशी, पंडित सुरेश किराडू, पंडित लालू किराडू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *