Bikaner Bikaner District Rajasthan

चाइनीज मांझे के बहिष्कार की दिलाई शपथ

चाइनीज मांझे के बहिष्कार की दिलाई शपथ
बीकानेर। करुणा इंटरनेशनल बीकानेर द्वारा चाईनीज मांझे के खिलाफ चल रहे एक अभियान के तहत शहर की विभिन्न शालाओं में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भैरव रतन मातृ सेवा सदन मा. विद्यालय में शाला प्राचार्य आनंद हर्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होने कहा कि चाईनीज मांझा पक्षियां एवं जीव-जंतुओं के लिए अतिकष्टकारी है। अतः इसे आपको कभी नहीं अपनाना चाहिए। इस अवसर पर करुणा इंटरनेशनल बीकानेर के शिक्षाधिकारी घनश्याम साध ने बच्चों को चाईनीज मांझे का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होने इस गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा साथ ही बच्चों से भी कहा कि इस चिलचिलाती धुप में आप भी घर से न निकले और निकले तो घर से पानी पी कर निकले एवं मुंह एवं सिर ढक कर निकले। कार्यक्रम का संचालन शाला की करुणा क्लब प्रभारी पूनम आचार्य ने किया। इसके अलावा आजाद हिन्द स्कूल, कपूर इनोवेटिव स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *