Bikaner Bikaner District Rajasthan

जप, त्याग व तप का पर्युषण पर्व शुरू

जप, त्याग व तप का पर्युषण पर्व शुरू
बीकानेर। जैन धर्मावलम्बियों (जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ, तपागच्छ साधुमार्गी जैन संघ व तेरापंथ का साधना, आराधना, जप, त्याग व तप का 8 दिवसीय पर्युषण पर्व बुधवार को शुरू हुआ। जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ पर्युषण पर्व के कार्यक्रम गुरुवार को सुबह नौ बजे रामपुरिया मोहल्ले के उपासरे में वयोवृद्ध साध्वीश्री पद्म प्रभा व सुव्रताश्रीजी के सान्निध्य में शुरू होंगे।  जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ व तपागच्छ संघ-गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य बुधवार से आठ दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण की आराधना ढढ्ढा कोटड़ी व रांगड़ी चौक की तपागच्छीय पौषधशाला में शुरू हुई। तपागच्छीय पौषधशाला में पर्व के दौरान नियमित साध्वी शंखनिधि सुबह नौ बजे से प्रवचन करेंगी, प्रतिक्रमण करवाएंगी तथा कल्प सूत्र का वाचन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *