Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

पैरोडी गीत का पोस्टर विमोचन, स्थानीय संस्कृति का दिखेगा रंग

पैरोडी गीत का पोस्टर विमोचन, स्थानीय संस्कृति का दिखेगा रंग
बीकानेर। गायक एवं गीतकार योगेश श्रीमाली के नए पैरोडी गीत “काळू गयो कोटगेट, गढ़ गणेश माथो टेक” का शुक्रवार को पोस्टर विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित हुआ, जहां संघ के अध्यक्ष ने पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने कहा कि युवा प्रतिभाओं को ऐसे मंच मिलना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे अपनी रचनात्मकता को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकें। सचिव वीरेंद्र किराडू ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की निरंतरता बेहद जरूरी है। समाजसेवी उमा शंकर आचार्य ने गीत की सराहना करते हुए कहा कि यह गीत बीकानेर की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति का सुंदर चित्रण करता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गीत के पोस्टर का स्वागत करते हुए कलाकार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *