Bikaner Bikaner District Rajasthan

परमार्थ सेवा समिति ने शुरू की मांझे से घायल पक्षियों के त्वरित इलाज के लिए निःशुल्क बाइक एम्बुलेंस सेवा

विधायक श्री जेठानंद व्यास ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
बीकानेर। नगर स्थापना दिवस के दौरान पतंगबाजी के दौरान चाइनीज और सामान्य मांझे से घायल होने वाले पक्षियों को समय पर इलाज उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से परमार्थ सेवा समिति द्वारा पक्षियों के लिए पहली बाइक एंबुलेंस सेवा बुधवार को शुरू की गई। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बजरंग कॉलोनी से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया गया। विधायक श्री व्यास ने इस अवसर पर कहा कि मूक पक्षियों की सेवा करना अनुकरणीय कार्य है। समिति द्वारा पहले से ही परमार्थ पक्षी घर संचालित किया जा रहा है। जहां दर्जनों घायल पक्षियों का इलाज किया जा रहा है। अब बाइक एंबुलेंस से उन्हें तत्काल उपचार मिल सकेगा और उनकी जान बच सकेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य दूसरों के लिए प्रेरणादाई है और युवाओं का इससे जुड़ना अच्छे संकेत हैं। विधायक ने चाईनीज मांझे का पूर्णतया बहिष्कार करने का आह्वान किया और कहा कि इसके लिए प्रशासनिक आदेशों के साथ सामाजिक स्तर पर भी पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि परमार्थ सेवा समिति के पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने और पक्षियों के लिए स्थाई रेस्क्यू सेंटर खोले जाने के लिए प्रशासनिक और विधायक निधि के माध्यम से सहयोग में कोई कमी नहीं आने दी जाएगा।
जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य ने कहा कि सेवा और परहित के भाव बीकानेर के जन-जन में है। हमारे शहर की नीव धर्म, कर्म और आध्यात्म पर टिकी है। यहां पीड़ित जीव मात्र की सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
समिति अध्यक्ष अविनाश व्यास ‘श्रीधर’ ने बताया कि मोबाइल एम्बुलेंस नियमित रूप से शहरी क्षेत्र में भ्रमण करेगी और घायल पक्षियों का मौके पर इलाज करेगी। उन्होंने आह्वान किया कि पतंग उड़ाने के बाद कोई भी मांझे को झूलता हुआ नहीं छोड़ें। इससे बड़ी संख्या में पक्षियों को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि समिति के हेल्पलाइन नंबर पर घायल पक्षी की सूचना मिलते ही मौके पर जाकर तुरंत प्रभाव से उसका प्राथमिक उपचार किया जाएगा और फिर उसे एम्बुलेंस की सहायता से पशु चिकित्सालय या परमार्थ पक्षी घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस तैयार करने में राजेश सोनी, माणक सुथार, रमेश सुथार तथा  टीम परमार्थ के रविन्द्र उपाध्याय, कपिल जाजड़ा, विजय शंकर सुथार का मुख्य सहयोग रहा। 
कार्यक्रम में पुष्पलता व्यास, मुस्कान, चंद्रकला सुथार, कांता भाटी, आयुषी सोनी, प्रहलाद जाजड़ा, भैरू भादाणी, गौतम पुरोहित, मनीष स्वामी, अशोक कुमार सोनी, जुगल पुरी, नंदकिशोर, राहुल पुरी, हरीश भाटी, अभिषेक व्यास, मोहित सांखी, जयंत आचार्य, मदन स्वामी, भरत स्वामी, लक्ष्मण स्वामी, ललित, राहुल भाटी, आशुतोष पुरोहित, रामकुमार, आयुष सोनी, कमल भाटी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *