


बीकानेर। इंग्लैड के हाऊस ऑफ लॉर्ड्स ब्रिटिश संसद में बीकानेर के ज्योतिषाचार्य पं. नंदकिशोर पुरोहित का 16 फ़रवरी को भारत गौरव सम्मान किया जायेगा। यह सम्मान पाने वाले पुरोहित एकमात्र संस्कृत और ज्योतिष, वास्तु विद्या के भारतीय होंगे। पं. पुरोहित पारंपरिक भारतीय ज्योतिष को आधुनिक दृष्टिकोण से जोड़कर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करने वाले एक अग्रणी ज्योतिषाचार्य और भारतीय संस्कृति, संस्कृत के प्रबल प्रवक्ता हैं। पं. पुरोहित का यह सम्मान उनके ज्योतिष विद्या में योगदान और भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।
