

पांडे जिला प्रभारी मनोनीत
बीकानेर। कन्ज्यूमर्स एक्शन एंड नेटवर्क सोसायटी जयपुर के अध्यक्ष डॉ अनन्त शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए बीकानेर के उपभोक्ता आंदोलनकारी भगतीराम पाण्डे को बीकानेर जिला प्रभारी मनोनीत किया है। पाण्डे के मनोनयन पर भारतीय उपभोक्ता परिसंघ सीसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश के व्यास, प्रदेश सचिव सत्यनारायण शर्मा, महासंघ के प्रदेश सचिव सत्यनारायण शर्मा, प्रदेष महासंघ सचिव नृसिंह दास व्यास चेतन दास कोठारी, आशा स्वामी, संतोष सुथार, संगीता सुथार जितेन्द्र स्वामी, विष्णु दत्त ओझा सहित अनेक उपभोक्ता आंदोलनकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ अनन्त शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
