Bikaner Bikaner District Rajasthan

पंचारिया व गहलोत ने चेन्नई में जीता सिल्वर व ब्रांज मेडल

पंचारिया व गहलोत ने चेन्नई में जीता सिल्वर व ब्रांज मेडल
बीकानेर। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गंगाशहर के दो खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाते हुए ब्राँज व सिल्वर मेडल जीता है। एसमएस दिव्यांग सेवा संस्थान की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि पैरालंपिक समिति ऑफ़ इंडिया द्वारा चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में 17 फरवरी 21 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 400 मीटर दौड़ में गंगाशहर इंदिरा चौक निवासी शोभा पंचारिया ने तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्राँज मेडल प्राप्त किया है तथा दूसरे स्थान पर सुजानदेसर निवासी दुर्गा गहलोत ने क्लब थ्रो शॉटपुट में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है। इसी तरह तीसरे खिलाड़ी नवरत्न सुथार का भी डिस्कस और शॉटपुट में सातवां स्थान रहा। कोच नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि चेन्नई में आयोजित इस नेशनल चैम्पियनशिप में मंजू गुलगुलिया, कोच संतोष शर्मा, चिंकी गहलोत, योगेश गहलोत, मंजू पंचारिया आदि उपस्थित रहे। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्थान की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि 19 वर्षीय शोभा पंचारिया पुत्री भागीरथ-मंजू पंचारिया पिछले पांच साल से पैरालाइज्ड हैं, लेकिन जोश व उत्साह की कमी नहीं है और लगातार दो वर्षों से खेलों का अभ्यास कर रही हैं। इसी तरह 23 वर्षीय दुर्गा गहलोत पुत्री श्यामलाल गहलोत तीन वर्ष की आयु से ही पैरालाइज्ड थीं। मुश्किलों के साथ व्हीलचेयर पर जीने की राह चलते हुए दुर्गा गहलोत ने खेलो इंडिया के गोवा, पुणे व ग्वालियर आदि स्थानों पर मैडल जीतकर बीकानेर का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्थान के खिलाडिय़ों को भीनासर स्थित मुरलीमनोहर मैदान में नि:शुल्क अभ्यास करवाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *