Bikaner Bikaner District Rajasthan

पाल को अधिष्ठाता डेयरी विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर एवं प्रो. शर्मा को अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, जोधपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

पाल को अधिष्ठाता डेयरी विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर एवं प्रो. शर्मा को अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, जोधपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलसचिव बी.एल. सर्वा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रो. राहुल सिंह पाल को अधिष्ठाता डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल, बीकानेर का अतिरिक्त प्रभार एवं प्रो. एस.के. शर्मा को अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, जोधपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। कुलसचिव के आदेशों की अनुपालना में प्रो. राहुल सिंह पाल ने अधिष्ठाता डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल, बीकानेर का अतिरिक्त कार्यभार तथा प्रो. एस.के. शर्मा ने अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, जोधपुर का अतिरिक्त कार्यभार शुक्रवार को ग्रहण कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *