

कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष पर मासिक कार्यशाला प्रेक्षा प्रवाह-शांति और शक्ति की ओर के अंतर्गत मातृत्व एक वरदान रखना हर हाल में इसका ध्यान विषय पर तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा कार्यशाला का आयोजन साध्वी विशद प्रज्ञा जी एवं साध्वी श्री लब्धी यशा जी के सानिध्य में शांतिनिकेतन प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संजू जी लालानी द्वारा मुख्य वक्ता डॉ दीप्ति जी के स्वागत के साथ हुईं उसके पश्चात साध्वी श्री विधि प्रज्ञा जी द्वारा प्रेक्षा ध्यान का प्रायोगिक प्रशिक्षण करवाया गया। महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष बोथरा द्वारा डॉक्टर दीप्ति वहल का संक्षिप्त परिचय दिया एवं डॉ दीप्ति ने गर्भावस्था के दौरान उचित रहन-सहन खान पान एवं इस दौरान रखी जाने वाली सावधानियों से बहुत ही सहज एवं सरल तरीके से अवगत करवाया।
