Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन
बीकानेर। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर स्थानीय जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा संचालित गंगाशहर में ब्यूटी केअर अस्स्टिंट प्रशिक्षण केन्द्र पर शनिवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं कला-कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य और तलत रियाज ने द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को राखी के सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व के बारे में बताया। प्रतियोगिता में पारंपरिक, पर्यावरणीय और नवाचार से युक्त राखियों की प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं तथा कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना और भारतीय परंपराओं के प्रति प्रेम जाग्रत करना रहा।
प्रतियोगिता में 24 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल ने कला, सुंदरता, मौलिकता और संदेश के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से भानुप्रिया पंचारिया और निशा तथा द्वितीय पुरस्कार कोशु कंवर तथा तृतीय पुरस्कार ममता जीनगर और सांत्वना पुरसकार जाहन्वी को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अनुदेशिका ममता पंवार ने किया और संस्था की ओर से आगामी कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *