

निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का आयोजन
बीकानेर। युवा भारत पतंजलि योग समिति एवं शाला विकास एवं प्रबंधन समिति एम.एम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 18 से 25 जून तक प्रतिदिन प्रातः 5ः30 बजे से 7ः30 बजे तक, एम.एम. ग्राउंड, बीकानेर में आयोजित होगा।
इस शिविर का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार के महत्व को जनसामान्य तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में सभी वर्गों के विद्यार्थियों (बालक-बालिकाएं) एवं उनके अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम, ध्यान, खेलकूद एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से जीवन को संतुलित एवं सशक्त बनाने की प्रेरणा दी जाएगी। शिविर के संयोजक नंदकिशोर गहलोत के अनुसार शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य,संस्कार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रचनात्मक प्रेरणादाई गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी प्रतिदिन शिविर में प्रमुख प्रेरणादाई मार्गदर्शकों व अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न होगा।
