Bikaner Bikaner District Rajasthan

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
बीकानेर। जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर की ओर से इंसानियत की खिदमत और समाज सेवा के उद्देश्य से मदरसा तालीमुल इस्लाम, मोहल्ला खडगावतान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. वीर बहादुर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा बीपी, शुगर, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल,बीएमआई आदि की जांच की गई।कुल 120 से अधिक मरीजों की जांच एवं परामर्श किया गया और मुफ्त दवाइयों का वितरण भी हुआ। शिविर में मंज़ूर, मौलाना ताज मोहम्मद, हाफ़िज़ इस्लामुद्दीन, हाफ़िज़ अजमल हुसैन, सईद नेताजी, सैयद इमरान अब्दुल कय्यूम ख़लिजी, मौलाना सैफुल्लाह, क़ारी शाहिद रशीदी, क़ारी चिराग, मोहम्मद आमिर, एहसान राठौड़, एडवोकेट फरहान राठौड़, जाकिर राठौड़ आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *