

मातृशक्ति संगोष्ठी का आयोजन
बीकानेर। भारतीय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर विषय पर मातृशक्ति गोष्ठी का आयोजन किया गया। चन्द्रकला आचार्य ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा की उन्होंने आत्म प्रतिष्ठा के झूठ मोह को त्याग कर सदा न्याय करने का प्रयत्न किया। लोगों ने ऐसी स्थिति में उन्हें लोकमाता की उपाधि दी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लोकहित के कार्य में लगाया और उनके इस व्यक्तित्व को लोगों ने अपने आंखों से देखा। कार्यक्रम के अंत में प्रबंध समिति के वल्लभ पुरोहित ने मेहमानों का धन्यवाद व्यापित किया
