Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्व मित्रता दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

विश्व मित्रता दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन
बीकानेर। वर्तमान बढ़ती वैश्विक अशांति एवं राष्ट्र, समाज व परिवार में घटती सामंजस्य की भावना को ध्यान में रखते हुए, इन सभी क्षेत्रों में मैत्री भाव बढ़ाकर, चहुंओर प्रेमचारा लाने के उद्देश्य से विश्व मित्रता दिवस के अवसर पर रविवार को एक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मल्टी स्किल डेवलपमेंट एसोसिएशन के सौजन्य से “विश्व मित्रता दिवस का महत्व“ विषय पर आयोजित इस काव्य गोष्ठी का संयोजन डॉ. नरसिंह बिनानी ने किया। उन्होंने बताया कि इस काव्य गोष्ठी में बीकानेर के वरिष्ठतम व वरिष्ठ कवियों सहित अनेक नवोदित रचनाकारों ने वर्तमान परिपेक्ष में मित्रता के महत्व को उजागर करते हुए अपनी उत्कृष्ट रचनाओं के माध्यम से परिवार से लेकर वैश्विक स्तर पर मित्रता के महत्व को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *