Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन
बीकानेर। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर वर्तमान बढ़ते प्रदूषण एवं प्रकृति के विभिन्न अंगों को हो रही क्षति को रोकने के प्रयासों को बढ़ावा देने की आवश्यकता को ध्यान रखते हुए सोमवार को मल्टी स्किल डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस“ विषयक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी का संयोजन डॉ नरसिंह बिनानी ने किया । उन्होंने बताया कि इस काव्य गोष्ठी में अनेक वरिष्ठ व नवोदित रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत की। काव्य गोष्ठी में साहित्यकार मोहन लाल जांगिड़, जुगल किशोर पुरोहित, सरिता तिवाड़ी, डा. कृष्णलाल बिश्नोई, कवि-कथाकार उमाशंकर बागड़ी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुति की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *