

सेमिनार का आयोजन
बीकानेर/जयपुर। सप्त शक्ति कमांड के तत्वावधान में ज्ञान शक्ति थिंक टैंक द्वारा जयपुर मिलिट्री स्टेशन में ईरान युद्ध एवं उसके भू-राजनीतिक प्रभाव विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में बड़ी संख्या में सेवारत अधिकारी, पूर्व सैनिक, शिक्षाविद् तथा जयपुर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पैनल में पूर्व चीफ ऑफ़ एयर स्टाफ, एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया तथा मिडिल ईस्ट के गहन जानकार तीन पूर्व राजदूत, राजदूत दिनकर श्रीवास्तव, राजदूत गोपाल बागले एवं राजदूत सतीश मेहता शामिल थे जिन्होंने विषय पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, ऐतिहासिक भूमिका तथा युद्धरत देशों की मानसिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने चल रहे संघर्ष के वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं एवं भविष्य की विश्व व्यवस्था पर प्रभाव, अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्थाओं एवं गठबंधनों की कमजोरियों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। इन मुद्दों में बल प्रयोग, नेतृत्व पर हमले तथा । युद्ध के बदलते स्वरूप जैसे मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।
