

तप वर्धापन कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। मुनि कमलकुमार के पावन सान्निध्य में मुनि नमिकुमार जी के तप वर्धापन का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर मुनि कमलकुमार ने कहा कि मुनि नमिकुमार जी ने मात्र नववर्षीय दीक्षा पर्याय में तपस्या और लंबे लंबे विहारों का नया इतिहास बना दिया। मुनि श्रेयांस कुमार ने दोहों के माध्यम से नमि मुनि का वर्धापन किया मुनि बिमलबिहारी जी मुनि प्रबोध कुमार जी ने भी अपने उन्नत विचारों से नमि मुनि के तप का अभिवादन किया।
