

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
बीकानेर। आर्य समाज, महर्षि दयानन्द मार्ग,बीकानेर और श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर नगर आर्य समाज मंदिर महर्षि दयानन्द मार्ग बीकानेर पर आयोजित किया गया। शिविर मे डॉ लोकेश सोनी अस्थि एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ,डॉ आशीष स्वामी पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ,. डॉ अतुल तिवारी कैंसर रोग विशेषज्ञ,डॉ विजय कच्छऻवा श्वास रोग विशेषज्ञ,. डॉ संजय गर्ग डॉ वंदना सोनी स्त्री रोग विशेषज्ञ ,डॉ अशोक पुनिया नाक,कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ पारुल यादव दंत रोग विशेषज्ञ एवं डॉ नितिन सोनी दंत रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी।
