Bikaner Bikaner District Rajasthan

ऑपरेशन सिंदूर : 14 मई को आशीर्वाद भवन में लगेगा रक्तदान शिविर

image description

ऑपरेशन सिंदूर : 14 मई को आशीर्वाद भवन में लगेगा रक्तदान शिविर
बीकानेर। भारत-पाक तनाव के बीच जारी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित भारतीय सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन 14 मई 2025 को होने जा रहा है। आयोजन से जुड़े पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका व श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री रविशेखर मेघवाल ने बताया कि 14 मई, बुधवार को सुबह 9 बजे से गंगाशहर में आचार्य तुलसी समाधि स्थल के सामने स्थित आशीर्वाद भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। गौरतलब है कि वर्तमान हालातों के देखते हुए किसी भी विकट स्थिति से मुकाबला करने के लिए हमें तैयार रहना होगा। सर्वप्रथम रक्त की कमी को पूरा करने में हम सभी बीकानेरवासियों को योगदान देना चाहिए और देशभक्ति का परिचय देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *