Bikaner Bikaner District Rajasthan

परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र जल मंदिर का संचालन

परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र जल मंदिर का संचालन
बीकानेर। विप्र सेना बीकानेर परिवार टीम द्वारा चौथी बार परशुराम जन्मोत्सव व नगरीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आम जन को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए अस्थाई विप्र जल मंदिर का संचालन करेगी। संभाग प्रभारी पवन कुमार सारस्वत ने बताया कि इस अस्थाई विप्र जल मंदिर का संचालन लगातार चौथी बार किया जा रहा है। एक साथ यह जल मंदिर 10 से अधिक स्थानों पर संचालित किया जाएगा यह आम जन को भीषण गर्मी में राहत प्रदान करेगा। सहयोगी सभी समाज बंधुओं के प्रयासों से ही यह पुनीत कार्य सफल हो सका हैं और आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *